Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मोबाईल वैन द्वारा डालसा चलाया जागरूकता अभियान, दी लोगों को कानूनी जानकारी, Dalsa launched awareness campaign through mobile van, gave legal information to the people,


जमशेदपुर। डालसा सचिव के निर्देश पर शनिवार को मोबाइल वैन द्वारा मानगो बस स्टैंड, कदमा, शास्त्री नगर , जय प्रकाश नगर आदि जगहों में भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया और कानून के बारे में निःशुल्क लोगों को जानकारी दी गयी। डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार, जोबारानी बास्के, सुनीता कुमारी एवम सदानंद महतो ने जरुरतमंद लोगों के बीच विभिन्न तरह के कानून एवम सरकारी योजनाओं के बारे में  जानकारी दिया। 


इस दौरान आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, ई श्रम कार्ड, पेंशन योजना आदि के बारे में बताया गया। इसके अलावा  लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया गया और महिला हिंसा, बाल विवाह, बालश्रम, वरिष्ठ नागरिक के अधिकार, मानव तस्करी, किशोर कानून, साइबर क्राईम आदि के बारे में बताया गया। साथ ही कानून के बारे में भी निःशुल्क जानकारी दी गई। इसके अलावा डालसा के कार्य व उद्देश्यों की जानकारी के लिए बुकलेट व पंपलेट भी वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template