पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस,Dead body of a young man found hanging from a tree, police engaged in investigation.
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर पंचायत के कोटुवा गांव में शनिवार की सुबह आम की पेड़ से एक युवक का लटकता लाश मिलने से सनसनी फैल गए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्…
चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत पदमपुर पंचायत के कोटुवा गांव में शनिवार की सुबह आम की पेड़ से एक युवक का लटकता लाश मिलने से सनसनी फैल गए। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी। सूचना पाकर चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुंची और और पेड़ से लटकता लाश को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कराईकेला पंचायत के पुरानाडीह गांव निवासी 18 वर्षीय करण कालंदी शुक्रवार को कोटुवा गांव गया था। जब करण रात को वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला। इसके बाद शनिवार की सुबह कोटुवा गांव के एक आम पेड़ में युवक का लाश लटकता मिला। शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक फांसी लगाकर आत्महत्या किया है, लेकिन मृतक के परिजनों ने कहा कि करण किसी युवती से मिलने के लिए कोटुवा गांव गया था, लेकिन उसकी हत्या कर पेड़ में शव को लटका दिया गया।
पुलिस इसे गंभीरता से जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करें। इस संबंध में थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि शव को बरामद कर जांच पड़ताल की जा रही है, ताकि युवक का हत्या हुआ, या आत्महत्या इसकी पता चल सके।



टिप्पणियाँ