LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

राजस्टेट पहुंचा राम मंदिर का निमंत्रण पत्र, बजरंग दल ने चौखट पर रखें अक्षत कलश के पीले चावल, Invitation letter of Ram temple reached Rajstate, Bajrang Dal placed yellow rice from intact urn on the doorstep.


घाटशिला। बजरंग दल के नेतृत्व में घाटशिला के राजस्टेट में गुरूवार को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण घर घर पहुंचाया गया। इसके लिए अयोध्या से आए अक्षत कलश के पीले चावलों को द्वार द्वार पर रखा गया। साथ ही राम मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर बजरंग दल के कौशिक कुमार ने निमंत्रण देते हुए लोगों को बताया कि भगवान राम जब 14 वर्षों के बाद वनवास वनवास से लौटे थे तब पूरे भारतवर्ष में दिवाली मनाई गई थी ठीक यह वही समय है जब 496 वर्षों बाद 22 जनवरी को प्रभु के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।


उन्होंने सभी लोगों से दीवाली जैसे उत्सव मनाने की अपील की। इस मौके पर मुख्य रूप से श्रवण सिंह, प्रीतम सिंह, दीपंकर दत्ता, पार्थो ओझा, सौरभ लोहार, शिवनाथ नमाता, सूरज सोनी, राहुल पात्रा, समेत काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment