LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

झारखंड तुरहा समाज ने बिष्टुपुर में पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया, Jharkhand Turha Samaj organized a family get together cum forest feast program in Bistupur,

 


जमशेदपुर। झारखंड तुरहा समाज के बैनर तले बिष्टुपुर क्लब हाउस में बुधवार को पारिवारिक मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे झारखंड और बिहार बंगाल से सैकड़ों लोग उपस्थित होकर इस वनभोज कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में अमर शहीद अकलू तुरहा को श्रद्धांजलि देकर और महिलाओं द्वारा अपने कुल देवता की पूजा अर्चना कर इस कार्यक्रम को उद्घाटन किया गया।


समाज को आगे बढ़ाने के लिए इस कार्यक्रम में एक जूटता होकर अपनी जाति के लोगों को आगे बढ़ाने की बात कही गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं व बच्चों ने बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम हर वर्ष की तरह इस साल भी व्यापक रूप से मनाया गया और आगे भी हर वर्ष मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महेंद्र जी, श्रीकांत, अरुण प्रसाद, सुनील कुमार, बाबूलाल साह, अखिलेश कुमार, उदय शंकर , ओम कुमार सहित समाज के अन्य सभी लोगों की सार्थक भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment