LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

समाज के उत्थान को लेकर लोहार, लोहरा, कमार समाज ने की बैठक, Lohar, Lohra, Kamar community held a meeting regarding the upliftment of the society.


गुवा। नोवामुंडी प्रखंड के गुवा में लोहार, लोहरा, कमार समाज का एक बैठक आदिवासी लोहार, लोहरा, कमार जन कल्याण समिति मनोहरपुर आनंदपुर के बैनर तले गोमा लोहार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अमरेश विश्वकर्मा उपस्थित हुए। समाज के दयनीय स्थिति पर चर्चा किया गया। वक्ताओं ने बताया कि हमारा समाज आज गरीबी रेखा से नीचे जी रहा है। गरीबी के कारण समाज के बच्चों को उचित शिक्षा, सरकारी सुविधा नहीं दिला पा रहे हैं। 


समाज के लोगों को अपना जीवन यापन करने हेतु दूसरे गाँव -गाँव भटकना  पड़ता है और गांव वालों द्वारा लोहार जाति कि संख्या कम होने के कारण शोषण का शिकार बनते जा रहे हैं, किसी गाँव मे कई वर्षो रहने के बाद भी उन्हे मालिकाना हक नहीं मिलता है। जब चाहे गांव से भागा दिया जाता है। हमारा संस्कृति में शादी -विवाह से लेकर पूजा पाठ भी आदिवासी जैसा ही है फिर भी सरकार हमें आदिवासी का दर्जा नहीं दे रहा है। जिसके कारण हमारा समाज विलुप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। 


अपनी समस्याओं से लड़ने हेतु सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि समाज के हित में हमें महा जुटान होने की अवश्यकता है इसके लिए संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। संगठन को मजबूत करने हेतु आगामी 11 फरवरी 2024 दिन रविवार को समय 10 बजे सुबह गुवा में एक बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में गुवा और उसके आसपास रहने वाले लोहार समाज के सभी लोग उपस्थित होंगे। और एक समिति का भी गठन किया जाएगा। आज कि बैठक एक तैयारी बैठक था, ताकि सबों के सहयोग से समाज को प्रगति के पथ पर ले जाया जा सके। 


आज की बैठक में मुख्य सहयोग कर्ता में गणेश लोहार, गोपाल लोहार, पूर्णो लोहार, गोपी लोहार, सावन लोहार, हरीश लोहार, आजाद लोहार, पंचू लोहार, सुभाष लोहार, कान्हु लोहार समेत काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment