Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

फुटबॉल खेल खेलने से व्यक्ति का व्यायाम और शारिरिक एवं मानसिक विकास होता है:ड़ॉ विजय सिंह, Playing football game provides exercise and physical and mental development to a person: Dr. Vijay Singh,


नव वर्ष पर एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित,साटको एंड साटको टीम बने विजेता

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के बाईपी पंचायत के इजिया गंडामारा में नववर्ष के शुभ अवसर पर गोल्डेन स्टार क्लब इंडिया के सौजन्य से एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि आजकल के जमाने में जो बच्चे, नवयुवक कंप्यूटर और मोबाइल पर दिन दिन भर गेम खेलते रहते हैं उनके लिए यह फुटबॉल एक बहुत ही बेहतरीन खेल है।




अगर आप व्यायाम करने के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो फुटबॉल खेलना शुरू कर दीजिए। आपका व्यायाम भी होगा और साथ में मनोरंजन भी होगा। उन्होंने कहा हम सभी को जीवन में इस तरह के खेलों के महत्व को समझना चाहिए और निरंतर खेलते रहना चाहिए। जीवन में जितना ज्यादा पढ़ाई का महत्व है उतना खेलों का भी महत्व है, क्योंकि शरीर स्वस्थ रखना भी जरूरी है। हमारे शरीर को और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में खेलों का विशेष महत्व है। हमें समय-समय पर खेलते रहना चाहिए।


बच्चों को भी फुटबॉल खेलने के प्रति आकर्षित करना चाहिए। जिससे वह कंप्यूटर, इंटरनेट के खेलों की दुनिया से बाहर निकलकर फुटबॉल जैसे खेलों को खेले और अपने शरीर को स्वस्थ रखें। इस खेल को खेलने से बच्चों में टीम भावना भी आती है। जिससे वह अपने जीवन भर टीम के महत्व को समझ कर एक साथ मिलजुलकर कोई कार्य करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं। क्रिकेट खेल देश ही नहीं आज विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। हमें फुटबॉल खेल को प्रोत्साहन देना चाहिए और अपने बच्चों को इस और जागरुक करना चाहिए।


फाइनल मुकाबला साटको एंड साटको तथा आरएस पूर्ति क्लब धनगांव के बीच खेला गया। निर्धारित समय मे दोनों टीम कोई गोल नहीं कर पाई। जिसके बाद पेनल्टी सॉर्ट खेला गया। जिसमें साटको एंड साटको टीम एक गोल से विजेता बना। मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यक्ष राम अंगरिया, उपाध्यक्ष दुर्गा लागुरी, सचिव बुधन अंगरिया, सदस्य राम अंगरिया, पांडु अंगरिया, बुधन सिंह अंगरिया, लाल सिंह अंगरिया, मथुरा लागुरी,बागुन लागुरी, सुधीर खंडायत समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template