LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

आईडीटीआर जमशेदपुर में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रशिक्षण प्रारंभ, Training started under PM Vishwakarma Scheme in IDTR Jamshedpur,


• प्रथम चरण में टोकरी निर्माण एवं कारपेंटर का प्रशिक्षण प्रारंभ

• दोनों जाॅब रोल में 41 प्रशिक्षुओं का हुआ

गम्हरिया। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आईडीटीआर जमशेदपुर में 2 जाॅब रोल का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। सरायकेला जिला ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड में आईडीटीआर पहला संस्थान है जिसमें टोकरी निर्माण एवं कारपेंटर का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है जिसके तहत आज पहले दिन दोनों जाॅब रोल में चयनित प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। इस संदर्भ में आईडीटीआर के महाप्रबंधक आनंद दयाल ने बताया कि एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम की शुरूआत की गई है। 




इस योजना में कुल 18 प्रकार के पारंपरिक काम शामिल किए गए हैं जिसमें से दो का प्रशिक्षण आईडीटीआर में प्रारंभ किया गया है। शीघ्र ही अन्य का प्रशिक्षण भी प्रारंभ किया जाएगा। श्री दयाल ने बताया कि इस योजना के तहत 4 साल की अवधि के लिए 3 लाख रू. तक का कोलैटरल-फ्री लोन 5 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज की दर पर देने का प्रावधान किया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षण की संयोजिका प्रियंका ने बताया कि इस योजना के तहत बेसिक और एडवांस प्रशिक्षण प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि एमएसडीई की 5-7 दिन की बेसिक प्रशिक्षण को पूरा करने के बाद ही कस्टमर इस योजना के लाभ के तहत पहले चरण में 1 लाख रूपए का लोन प्राप्त कर सकते हैं। 


दूसरे चरण में 2 लाख रूपए का लोन लेने का प्रावधान है जो कि पहले ली गई लोन की राशि के भुगतान के बाद ही प्राप्त हो सकता है। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों और शिल्पकारों को लोन के साथ-साथ स्किल ट्रेनिंग, मार्केट लिंकेज सपोर्ट, डिजिटल ट्रांजैक्शन करने पर इंसेंटिव जैसे लाभ प्रदान किए जाते हैं। योजना के तहत एप्लीकेशन के वेरिफिकेशन और अप्रूवल के बाद आवेदकों को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत विश्वकर्मा के रूप में रजिस्टर किया जाता है।

No comments:

Post a Comment