Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जानुमडीह में युवा ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस, खेल कूद व क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजित, Youth celebrated National Girls Day in Janumdih, organized sports and quiz competition,

 


जमशेदपुर। सामाजिक संस्था  यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन(युवा) के तत्वावधान में पोटका प्रखंड में संचालित कार्यक्रम कॉमिक रिलीफ के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस जानुमडीह पंचायत में मनाया गया। इस अवसर पर किशोरियों,लड़कियों , महिलाओं, लड़कों,विकलांग लड़कियों व अभिभावकों के लिए भिन्न भिन्न तरह के खेल कूद एवम क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया और उन्हें पुरुस्कार दिया गया।


इस दौरान युवा सदस्य अंजना देवगम ने बालिका दिवस के उद्देश्य पर जानकारी देते हुए कहा कि यह हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य लड़कियों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करके उन्हें समाज में विकास के लिए समान अवसर देना और भेदभाव को दूर करना।  ग्राम प्रधान ने कहा समाज तब आगे बढ़ेगा जब महिलाएं आगे आयेगी। पंचायत समिति सदस्य रघु सरदार ने लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि स्वयं निर्णय ले आगे बढ़े और अपने सपनों को साकार करें।


शिक्षक विकास भगत ने कहा कि लड़कियों को शिक्षा के साथ साथ खेल कूद में भी आगे आना है क्योंकि इससे शारीरिक विकास होता है। कोबरा कमांडो गोविंद सीट ने लड़कियों को खेल में प्रोत्साहित करते हुए 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त रितु सीट को पुरस्कार राशि दे कर सम्मानित किया। 


पंचायत की सहिया साथी मेरी सरदार ने लड़कियों को बेहतर स्वास्थ्य की देखभाल एवं कम उम्र में शादी नहीं करने की बात कही। वार्ड सदस्य बसंती सीट, यूथ लीडर विष्णु सरदार, बासो सरदार ने लड़कियों को हर स्तर पर सहयोग एवम सुरक्षा देने की पहल की। कार्यक्रम को सफल बनने में लीडर महिला रीता सीट, खुशी, रुबीना, शिपा, दीपा, रेबती एवम युवा के सदस्यों ने सहयोग किया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template