Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नवपल्लव मंच के साहित्यकारों का वनभोज सह काव्य गोष्ठी का हुआआयोजन, Vanbhoj cum poetry seminar was organized for the writers of Navpallav Manch.


जमशेदपुर। शनिवार को नवपल्लव मंच के साहित्यकारों का वनभोज सह काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ।पिकनिक के दौरान सभी रचनाकारों ने कविता पाठ का प्रकृति के खुले आंगन में खूब आनंद उठाया। प्रकृति के नजारे देखते हुए कविता बोली गई। यह वक्त काफी सुखद रहा। विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। रचनाओं के अलावा गीतों का भी स्वर गूंज उठा। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते हुए रचनाकारों ने हॅंसी ठिठोली का भी आनंद उठाया। 

सचिव अनीता शर्मा की उपस्थिति से वनभोज का आनंद कुछ और ही बढ़ गया। साहित्यकार सिर्फ साहित्य का सृजन ही नहीं करते, बल्कि पारिवारिक संरचना का निर्माण हो या समाज सेवा हो या फिर तीज त्यौहार या फिर वनभोज ऐसे समय भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर आयोजन को चार चाॅंद लगाने में कहीं चुकते नहीं। संस्थापिका-माधुरी मिश्रा ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सबको अपने हाथों परोस कर खिलाया। 


उपस्थित साहित्यकार माधुरी मिश्रा, वीणा नंदिनी, डाॅ अनीता शर्मा, नीता सागर चौधरी, अनीता निधि, उपासना सिन्हा, आरती श्रीवास्तव, सरोज सिंह परमार, पुष्पांजलि मिश्रा, बबली सिंह मीरा, पद्मा प्रसाद विन्देश्वरी, चंदा सिंह की उपस्थिति शोभनीय एवं सराहनीय रही।


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template