CKP

बैंक ऑफ़ इंडिया का शाखा पूर्ण खुलने पर ग्रामीणों में हर्ष, मंत्री और विधायक ने किया दीप जलाकर उद्घाटन, Villagers rejoice on opening of Bank of India branch, Minister and MLA inaugurate by lighting lamp

चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो में बैंक ऑफ इंडिया टेबो शाखा को 5 साल बाद पुनः टेबो खुल जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। मंगलवार को झारखण्ड सरकार की महिला बाल विकास एवं स…

 बैंक ऑफ़ इंडिया का शाखा पूर्ण खुलने पर ग्रामीणों में हर्ष, मंत्री और विधायक ने किया दीप जलाकर उद्घाटन, Villagers rejoice on opening of Bank of India branch, Minister and MLA inaugurate by lighting lamp

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड के टेबो में बैंक ऑफ इंडिया टेबो शाखा को 5 साल बाद पुनः टेबो खुल जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी है। मंगलवार को झारखण्ड सरकार की महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग के मंत्री जोबा माझी बतौर मुख्य अतिथि जोबा माझी, विशिष्ट अतिथि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव एवं पोड़ाहाट अनुमण्डल पदाधिकारी  रीना हांसदा, बैंक आफ इंडिया के जोनल मैनेजर मनोज कुमार महाप्रबंधक झारखण्ड बैंकिंग समूह, रांची के एस बी चन्द्र मौली, आंचलिक प्रबंधक जमशेदपुर अंचलदिवाकर सिन्हा अग्रणी जिला प्रबंधक, पश्चिम सिंहभूम तरुण प्रधान शाखा प्रबंधक टेबो सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं पराम्परिक स्वशासन व्यवस्था के स्तम्भ ग्रामीण मुण्डा मानकी और ग्रामीणों की गरिमामय उपस्थिति में बैंक ऑफ इंडिया टेबो शाखा विधिवत दीप जला व फीता काट कर उद्घाटन किया गया। 


मौके पर मंत्री श्रीमती मांझी  ने कहा कि बैंक बंद हो जाने के कारण ग्रामीणों का काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी शिकायत उन्हें लगातार मिल रही थी, लेकिन ग्रामीणों की मांग पर फिर से बैंक खुला है ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। मौके पर विशिष्ट अतिथि विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि ग्रामीण की सुविधा के लिए एक बार फिर बैंक ऑफ इंडिया का शाखा टेंबो में खुला है। अब उन्हें इसका लाभ मिलेगा अब उन्हें कहीं और जाना नहीं पड़ेगा।


बता दें कि ज्ञात हो कि 6 सितंबर 2018 को बैंक ऑफ इंडिया के टेबो शाखा में डकैती हो गई थी। इसके बाद से ही टेबो शाखा का कार्य  बैंक ऑफ इंडिया कराईकेला शाखा से संचालित हो रही थी। टेबो से कराईकेला की दूरी 17 किलोमीटर है। टेबो क्षेत्र के वृद्धा,विधवा,विकलांग ,समाजिक सुरक्षा पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों तथा महिला समूहों को तथा गैर सरकारी लाभ लेने एवं निजी तौर पर बैंक का सेवा लेने वालों को 17 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ रहा था। 


इसके बाद झारखण्ड सरकार की महिला बाल विकास एवं सामाज कल्याण विभाग के मंत्री  जोबा माझी द्वारा क्षेत्र की जनता की मांग पर जन कल्याण हेतु गुदड़ी और टेबो में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को पुनः स्थापित करने को लेकर झारखण्ड बैंकिंग समूह ,रॉंची से मांग किया गया था। इसके बाद मंगलवार को बैंक आफ इंडिया का शाखा खुलने से ग्रामीणों में काफी हर्ष हैं।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280