LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

नववर्ष पर तीन दिवसीय खेलकूद सह फुटबॉल प्रतियोगिता में संदेश एफसी गुईगांव को हराकर लाले ब्रदर्स बुढ़ीगोड़ा पहुंचा फाइनल, Lale Brothers Budhigora reached the final by defeating Sandesh FC Guigaon in the three-day sports cum football competition on New Year.


 

चक्रधरपुर। नववर्ष के अवसर पर चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेडा पंचायत अंतर्गत मतकमबिड़ी गुईगाम मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद सह फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन खेलकूद प्रतियोगिता के साथ इसका शुभारंभ किया गया। मंगलवार को फुटबॉल प्रतियोगिता उद्घाटन मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब एवं सालुका फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया। इस दौरान संदेश एफसी गुईगांव की टीम को 2-1 से हराकर लाले ब्रदर्स बुढ़ीगोड़ा की टीम फाइनल पहुंच गया।




पुरुष वर्ग को फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 35 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 20 हजार रुपए तथा तीसरा और चौथा स्थान को 10-10 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे, जबकि महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 10 हजार रुपए तथा द्वारा पुरस्कार 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। इससे पहले आजसू प्रखंड अध्यक्ष तूरी कोड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।


वहीं प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद भाग -2 के मीना जोंकों, विशिष्ट अतिथि गुलकेड़ा मुखिया लक्ष्मी केराई, सम्मानित अतिथि में कुलीतोड़ाग मुखिया माझी जोंकों, सिलफोड़ी मुखिया मेलानी बोदरा, पदमपुर मुखिया समीना गागराई, गोविंदपुर मुखिया अमर सिंह सामड, समाजसेवी सह एक्स आर्मी दयासागर केराई और समाजसेवी सह झामुमो नेता मंटू गागराई को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान अध्यक्ष मुकुंद बोयपाई, उपाध्यक्ष बीजू चौधरी, सचिव लखन जोंकों, कोषाध्यक्ष मनोज बाजपेई, मंगल जोंकों, मदन बोयपाई, नंदलाल जारिका, डुडमा चाकी, संजय जोंकों, सोनाराम बोयपाई आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment