गुवा। गुवा, बड़ाजामदा,किरीबुरु-मेघाहातुबुरु एवं सारंडा क्षेत्र में गुरुवार की रात से अचानक तापमान में भारी गिरावट आने एवं तेज सर्द हवा चलने से कनकनी काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को किरीबुरु का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। तापमान में निरंतर उतार-चढ़ाव की वजह से सर्दी-खांसी जैसी मौसमी बीमारियां बढ़ रही हैं। ठंड व कनकनी बढ़ने के कारण स्कूली बच्चों, वृद्धों व आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जानकार बताते हैं कि 9 फरवरी से तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलना प्रारम्भ हो जायेगा। शहर में कई जगह कुछ लोग अलाव तापते भी नजर आये।
No comments:
Post a Comment