जगन्नाथपुर। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आज पहली बार अपने क्षेत्र लौटी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के जगन्नाथपुर आगमन पर जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर भाजपा जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष रायभूमिज के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। कोड़ा दंपति ने चौक पर स्थित पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उनका काफिला जगन्नाथपुर चौक पैदल राम मंदिर पहुँची.जहाँ पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी शुरू की और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा का गर्म जोशी से स्वागत हुआ।
मौके पर सांसद श्रीमती कोड़ा ने सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद दिया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं का उत्साह देख कर मन भर गया। इसी उत्साह के साथ हम सभी मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को और गति दिया जायेगा। उन्होने कहा एक - एक कार्यकर्त्ता का मान सम्मान रखा जायेगा। हर कार्यकर्त्ता का मान रहे। भाजपा का एक - एक कार्यकर्त्ता भारत निर्माण की भागीदारी में रीढ़ की तरह अपना योगदान दे रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, जिला अध्यक्ष संजू पांडे, शुरु नंदी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य मंगल गिलुवा,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप,एसटी एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धीरज सिंह,जिला कार्य समिति सदस्य जितेंद्र गुप्ता,प्रखंड उपाध्यक्ष रवि दास,किसान मोर्चा उपाध्यक्ष पमेश्वर महतो,महामंत्री आश्वनी चातार,श्रवण शर्मा,प्रखंड संयोजक उमेश गोप,एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष चर्चित केराई,प्रखंड उपाध्यक्ष गोलक महतो,किसान मोर्चा के जिला के मंत्री संजय कुमार बरिक,एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष साहु पुर्ती,प्रखंड उपाध्यक्ष अर्जुन सरदार,जगन्नाथपुर संगठन प्रभारी अशोक पान,पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल बेहरा,वरीय कार्यकर्ता विष्णु गुप्ता,योगेश्वर सिंह,मिश्रो गगाराई ,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष हरिश तांती,पिंटु सिंह,संतोष पान,बंगाली रजक,प्रदीप रजक,दिपेंद्र सिंह,नितिया बारिक,महेश केराई,कमेश्वर महतो,प्रभात प्रधान,अमोद साव, शैलेंद्र साहू,सुशिला नायक, राधा कुमारी, अंजना महापात्र, सुबोल सिंह, संजय बारिक, रवि दास, सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment