इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की नई टीम का चुनाव संपन्न, सारिका सिंह अध्यक्ष, Election of new team of Inner Wheel Club of Jamshedpur completed, Sarika Singh President,
जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की वर्तमान अध्यक्ष अर्चना शेखर की अध्यक्षता में आम सभा हुई। जिसमें वर्ष 2024-25 के लिये नई टीम का चुनाव किया गय। नयी टीम में सिर्फ अध्यक्ष नई चुनी गईं। शेष अन्य स…
जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर की वर्तमान अध्यक्ष अर्चना शेखर की अध्यक्षता में आम सभा हुई। जिसमें वर्ष 2024-25 के लिये नई टीम का चुनाव किया गय। नयी टीम में सिर्फ अध्यक्ष नई चुनी गईं। शेष अन्य सदस्य वही रहेंगी। यह टीम आगामी एक जुलाई को पदभार ग्रहण करेगी।
बैठक में नई अध्यक्ष के रुप में सारिका सिंह के नाम पर सहमति बनी। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष बबिता शर्मा, सचिव एग्नेस बॉयल, कोषाध्यक्ष ज्योति भगत, आईएसओ विद्या तिवारी, एडिटर रक्षा मकाती नियुक्त की गई। इसके अलावा कमेटी मेंबर में अर्चना सिंह, अंजू त्रिपाठी, अनु सहगल, चंचला सिंह, कनक सिंघल, इंदु भामरी, प्रिया नागराजन, रश्मि सिंह के लिए वोटिंग किया गया और सभी पास्ट प्रेसिडेंट व सदस्यों ने ने सर्वसम्मति इसे पारित किया। इस अवसर पर एसी डॉक्टर रीता झा, डीईएसओ अलोकनदा बक्शी, लता,रैना, अरुणा तनेजा, पास्ट प्रेसिडेंट एवं सभी सदस्य उपस्थित थीं।



टिप्पणियाँ