Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भाजपा में शामिल होने के बाद कोड़ा दंपती पहली बार पहुंची जगन्नाथपुर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत, After joining BJP, Koda couple reached Jagannathpur for the first time, BJP workers welcomed them warmly.


गुवा। भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद आज पहली बार अपने क्षेत्र लौटी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा के जगन्नाथपुर आगमन पर जगन्नाथपुर मुख्य चौक पर भाजपा जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष रायभूमिज के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। कोड़ा दंपति ने चौक पर स्थित पूर्व विधायक मुकुंद राम तांती के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद उनका काफिला जगन्नाथपुर चौक पैदल राम मंदिर पहुँची। 


जहाँ पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी शुरू की और पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और सांसद गीता कोड़ा का गर्म जोशी से स्वागत हुआ। मौके पर सांसद गीता कोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ताओं का उत्साह देख कर मन भर गया। इसी उत्साह के साथ हम सभी मिल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास को और गति दिया जायेगा। उन्होने कहा एक - एक कार्यकर्त्ता का मान सम्मान रखा जायेगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template