Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

उल्लासनगर थाने में फायरिंग, शिंदे समूह के नेता को लगी गोली, तीन गिरफ्तार, Firing in Ullasnagar police station, leader of Shinde group shot, three arrested,


मुंबई। उल्लासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिंदे समूह के कल्याण शहर प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी के विधायक गणपत गायकवाड़ सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना में घायल शिंदे समूह के महेश गायकवाड़ का इलाज ज्युपिटर अस्पताल में चल रहा है। हिल लाइन पुलिस के अनुसार, उल्लासनगर में जमीन विवाद को लेकर गणपत गायकवाड़ और महेश गायकवाड़ को पुलिस स्टेशन पर बुलाया गया था। थाने में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने महेश गायकवाड़ पर फायरिंग कर दी। महेश गायकवाड़ को फौरन ज्युपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रहीं है। इस संबंध में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, हर्षल केने और संदीप सरवनकर को गिरफ्तार किया गया है।



उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हर विधायक को लोगों के साथ उचित व्यवहार करना चाहिए। पवार ने कहा है कि इस संबंध में वे देवेंद्र फडणवीस और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चर्चा करेंगे। राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी हैं। देवेंद्र फडणवीस गृह विभाग का कामकाज देखने में विफल है। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।



सुप्रिया सुले ने कहा कि वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार ने कहा कि भाजपा और शिंदे समूह के बीच पुलिस स्टेशन में फायरिंग की घटना ने राज्य की कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया है।

 

No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!