LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

"गांव चलो अभियान" के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों की हुई बैठक, नए जिला अध्यक्ष का भव्य स्वागत, Meeting of in-charge, coordinator and co-coordinators of "Gaon Chalo Abhiyan", grand welcome of the new district president,


चक्रधरपुर। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक पहुंच रही है। वैसे-वैसे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा इसकी तैयारियों को लेकर केंद्र व प्रदेश संगठन के द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें एक "गांव चलो अभियान" है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी चक्रधरपुर नगर की बैठक शुक्रवार को स्थानीय अकांउट्स कॉलोनी स्थित छोटू काली मंदिर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में "गांव चलो अभियान" कार्यक्रम के प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजकों के साथ पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिया गया। 


जिसमें क्षेत्र में जनसंपर्क कर मोदी सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने को कहा गया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लेने की बात कही गई। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ सौंपा गया इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी भी की।




नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष संजू पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर और पूरे समर्पण भाव के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में विजय हेतु कार्य करने को कही। बैठक में प्रभारी विजय कुमार मेलगांडी, जिला उपाध्यक्ष बबलू राकेश शर्मा, दीपक सिंह, पवन शंकर पाण्डेय, जितेन विश्वकर्मा, हरिओम शर्मा, अशोक दास, संजय मिश्रा, मनु उपाध्याय, शेष नारयण लाल, राजेश गुप्ता, संजय पासवान, गौतम रवानी, विनोद शर्मा, अमर शर्मा, गोपाल कुमार, रूपेश साव, दयमंती नाग, राजेश राय, बीरेंद्र राय, राजेश पासवान, बजरंग महानन्द, इंद्रजीत रवानी, मोहन यादव, रवि बांकिरा, मदन विश्वकर्मा, उत्तम शर्मा, अभय साव, संभु साव, रोहित गुप्ता, संदीप साव, स्नेहलता भेंगरा, सरस्वती हेस्सा, अनुज गुप्ता, पवन खिरवाल के साथ कई मौजूद थे।


पार्टी जिसको टिकट देती है उसके लिए मिलजुल कर कार्य करेंगे हम, बाहर के लोगों को नहीं मिलेगा टिकट : शशिभूषण सामड : सिंहभूम लोकसभा सह संयोजक व पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने कहा कि, पार्टी जिसे टिकट देगी उसके लिए जीजान से काम करेंगे हम लोग। बाहर के लोगों को टिकट नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी और लेफ्ट के द्वारा संचालित सरकार के ऊपर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 


उन्होंने सोरेन परिवार के ऊपर निसान साधते हुए कहा कि, सोरेन परिवार ने झारखंड की संपदा को लूटा है और भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है। कही पिता के ऊपर कोयला चोरी का आरोप है वहीं पुत्र बालू व जमील घोटाले माले में गिरफ्तारी हुए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोगों ने झारखंड की भोली भाली जनता को ठगने का काम किया है।

No comments:

Post a Comment