LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

चाईबासा के लोगों ने दिया मानवता का परिचय, वृद्धा को सकुशल पहुँचाया वृद्धाआश्रम, People of Chaibasa showed humanity, took the old lady safely to the old age home.


चक्रधरपुर। चाईबासा के बड़ा नीमडीह में रहने वाली मालती देवी कुछ दिनों से लाचार होकर सड़क पर लोगों से मांग कर अपनी गुजारा कर रही थी। पूर्व में वृद्धा महिला किसी तरह दूसरे के घर में काम करके पेट पाल रही थी, परंतु कुछ महीने से अस्वस्थ रहने के कारण काम नहीं करने के कारण मालिक ने भी घर से निकाल दिया। वृद्धा को सड़क पर देख आस पास के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया और उसे सकुशल वृद्धा आश्रम मे पहुँचा दिया। इस नेक कार्य में पतंजलि दुकान के मालिक प्रमोद अग्रवाल ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से वृद्धा को वृद्धा आश्रम ले जाने के लिए दे दी वहीं शांतनु मधेसिया द्वारा बुजुर्ग अपनी सहयोग दिया।


नेहा निषाद ने प्रशानिक अधिकारियों से सहमति ली और शुक्रवार को बुजुर्ग अम्मा को सकुशल वृद्ध आश्रम भेजवा दिया। अम्मा मालती देवी अपने लिए इस तरह का सहयोग पाकर काफी खुश दिखी। इस नेक काम में प्रमोद अग्रवाल, शानतनु मधेसीया, अंजना कनौजिया, नेहा निषाद की सक्रिय भूमिका रही।

No comments:

Post a Comment