LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

सागीपी धारमसाई मैदान में वनभोज सह खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मनरेगा दिवस एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित , MNREGA Day and social awareness program organized along with forest feast and sports competition at Sagipi Dharamsai ground,


चक्रधरपुर। शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड के कुलीतोडांग पंचायत के सागीपी धारमसाई मैदान में वनभोज सह खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मनरेगा दिवस एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय संयुक्त महिला समूह और महिला कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी डॉ विजय सिंह गागराई एवं विशिष्ट अतिथि पंचायत के मुखिया मांझी जोंकों, महिला कल्याण केंद्र की निर्देशक सिस्टर रिमजी लापचा उपस्थित थे। तत्पश्चात स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


बम वर्षा में उनमी तांती, नदी पार में श्यामकुमारी सामड, समय पर पहुंचना में नंदी दोंगो, बच्चा गोदी करना में सलोमी जोंकों प्रथम स्थान प्राप्त की। सभी सफू प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथी शिक्षा का महत्व, मनरेगा का उद्देश्य एवं प्रक्रिया और सामाजिक जागरूकता के लिए सामूहिक ग्राम सभा मजबूतीकरण पर विशेष जानकारी साझा किया गया। इस दौरान संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री गागराई ने कहा कि आज के समाज में शिक्षा का महत्व काफी बढ़ चुका है. शिक्षा के उपयोग तो अनेक हैं, परंतु उसे नई दिशा देने की आवश्यकता है।


शिक्षा इस प्रकार की होनी चाहिए कि एक व्यक्ति अपने परिवेश से परिचित हो सके। शिक्षा हम सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक बहुत ही आवश्यक साधन है। हम अपने जीवन में शिक्षा के इस साधन का उपयोग करके कुछ भी अच्छा प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा का उच्च स्तर लोगों की सामाजिक और पारिवारिक सम्मान तथा एक अलग पहचान बनाने में मदद करता है। इन्हीं सब कारणों की वजह से शिक्षा हमारे जीवन में इतना महत्व रखती है। इस मौके काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment