Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

ट्रेन के चपेट में आने से ट्रैक मेंटेनर की मौत, सुरक्षा पर उठ रहा सवाल, Track maintainer dies after being hit by train, questions raised on safety


चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावाँ में पांड़ासाली संजय पुलिया थर्ड लाइन पर ऑन ड्यूटी ट्रैक मेंटेनर तपन कुमार विश्वास की ट्रेन के चपेट में आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गयी हैं। इस घटना के बाद से सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगा है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार तपन कुमार विश्वास चाईबासा पी डब्ल्यू ई के अंर्तगत कार्य करते थे। गुरुवार कि रात में रेल पटरी की पेट्रोलिंग ड्यूटी में कर रहे थे, लेकिन शुक्रवार सुबह घना कोहरा होने के कारण उसे रेल लाइन किलोमीटर पोल संख्या 296/15 ए और 16 ए के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई।


घटना के बाद चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर दौड़ गया। घटना के बाद उनके परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी। वहीं चाईबासा में उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक रेल कर्मचारी पश्चिम बंगाल के नादिया जिले के राधानगर कॉलोनी के नतुन बिस्पुर गाँव के रहने वाले थे। उन्हें पिछले साल ही 16 मई 2023 को चक्रधरपुर रेल मंडल में योगदान दिया था। इस घटना के बाद से रेलवे ट्रैक में काम करने वाला कर्मचारी को सुरक्षा न देने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Boxed Layout

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

Author Description

Hey there! We are Colorlib, crafting beautiful free website templates and themes since 2013. Our designers push the boundaries to deliver high quality templates for bloggers, businesses, and creatives worldwide!