Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियां शुरु, Preparations begin for Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra.


चक्रधरपुर। राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर की जा रही है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी शुक्रवार झारखण्ड में प्रवेश करेंगे, जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी प. सिंहभूम  व्यापक तौर पर तैयारी कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी, प.सिंहभूम की ओर संयोजक समिति बनाई गयी है जो इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी है। प.सिंहभूम जिला स्तर के नेता और कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी का हर्षोल्लास के साथ पारंपरिक तरीके से जिला कांग्रेस कमेटी, प. सिंहभूम अभिनंदन स्वागत करेगी। 


कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने शुक्रवार को  कांग्रेस भवन, चाईबासा में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि देश में बढ़ रही नफरत की राजनीति और अराजकता के खिलाफ आम जनता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले है। राहुल गांधी आठ दिनों तक झारखंड में यात्रा करेंगे, राहुल गांधी की न्याय यात्रा जो महिलाओं के शोषण के खिलाफ, युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए, दबे कुचले और वंचित समाज के लोगों को न्याय दिलाने के लिए हो रही है।


इससे पहले राहुल गांधी सितंबर 2022 से लेकर जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो की थी। बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ चंपिया, कांग्रेस जिला महासचिव राज कुमार रजक , त्रिशानु राय, कैरा बिरुवा, वरीय कांग्रेसी घनश्याम गागराई,  सचिव जामबी  कुदादा, संतोष सिन्हा, प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, ईस्माईल सिंह दास, नगर अध्यक्ष अजय कुमार, गणेश कोड़ाह, शंकर हेम्ब्रम, ब्रज मोहन देवगन आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template