CKP

गोइलकेरा में नक्सली कैंप ध्वस्त, सामान बरामद, Naxalite camp demolished in Goilkera, goods recovered,

चक्रधरपुर।  पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर लगातार फतेह कर रही हैं। इसका एक ताजा उदाहरण पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा व टोटों थाना क्षेत्र में …

 गोइलकेरा में नक्सली कैंप ध्वस्त, सामान बरामद, Naxalite camp demolished in Goilkera, goods recovered,

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबे पर लगातार फतेह कर रही हैं। इसका एक ताजा उदाहरण पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा व टोटों थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां नक्सलियों द्वारा पूर्व में बनाए गए नक्सली कैंप को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया हैं। जानकारी के अनुसार  पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा और टोटों थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्र के तिलायवेडा और सरजोमबुरु  आस पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में एक पुराना नक्सलियों द्वारा अस्थाई कैंप बनाया था। जिसमें 15 नक्सलियों को रुकने के व्यवस्था किया गया था। पुलिस ने उस कैंप को ध्वस्त कर दिया। कैंप में कुछ पुराने नक्सली द्वारा उपयोग किए जाने वाले वस्तुएं और दैनिक उपयोग किए जाने वाला सामग्री बरामद की गई है। मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं।


जब्त सामानों का सूची :  नक्सली हरी वर्दी-1, नक्सली लाल झंडा-1, 9v बैटरी-8, ड्यूरासेल बैटरी-14, बैटरी-2,  ब्लैक वायर-12 फीट, सिरिज 10 पीसी, दवाएँ (सेलाइन, सिरप, मूव स्प्रे आदि), जूते / चप्पल-3 जोडे, बर्तन, खुदाई का औजार, कपड़ा और प्लास्टिक बैग, अन्य दैनिक उपयोग की सामान।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280