CKP

पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में ग्रामीण चिकित्सक को नक्सलियों ने गोलियों से भुना, Village doctor shot by Naxalites in Tonto, West Singhbhum.

पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा, ग्रामीणों में दहशत चक्रधरपुर।  पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक जितेन लगूरी की …

पश्चिम सिंहभूम के टोंटो में ग्रामीण चिकित्सक को नक्सलियों ने गोलियों से भुना, Village doctor shot by Naxalites in Tonto, West Singhbhum.


पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर की हत्या, घटनास्थल पर छोड़ा पर्चा, ग्रामीणों में दहशत

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक जितेन लगूरी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर पर्चा छोड़ दिया हैं। पर्चा में पुलिस मुखबिरी के आरोप में हत्या करने की बात लिखी गई है। इससे ग्रामीणों में दहशत हैं। यह घटना शुक्रवार देर शाम को टोंटो थाना क्षेत्र के बांदाबेड़ा गांव में घटी है। घटना का संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने जितेन लागुरी को सामने से गोली मारी है।


मौके से गोलियों के कई खोखे बरामद किए गए हैं। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जितेन लगुरी के घर के पास उसके शव पड़ा हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है की जितेन लागुरी शुक्रवार को बाजार करने के लिए चाईबासा गया था। चाईबासा से बाजार कर वह देर शाम को बाइक से गांव लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने अपनी बाइक खड़ी की और घर के अंदर प्रवेश किया। इसके साथ ही कई हथियारबंद नक्सली उसके घर के सामने आ धमके। नक्सलियों ने उसे घर से बाहर आने को कहा। घर के बाहर निकलते ही नक्सलियों ने जितेन लागुरी पर गोलियों से भून दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जिले के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की टोंटो में एक ग्रामीण की हत्या हुई है। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। 


पुलिस मुखबिर जीतेन लागुरी को यही सजा : भाकपा माओवादी ने ग्रामीण चिकित्सक जीतेन लागुरी को गोली मार के हत्या करने के बाद नक्सलियों ने पर्चा छोड़ा है। पर्चा में नक्सलियों ने पुलिस का दलाली, एसपीओ- मुखवीरी करने वाला जीतेन लागुरी को यही सजा ! भाकपा (माओवादी) आदि नक्सली पोस्टर छोड़ा गया है। जो पुलिस ने बरामद कर लिया।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280