CKP

जामिद गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, Two day sports competition concluded in Jamid village, winners of various competitions were awarded.

चक्रधरपुर।  चक्रधरपुर प्रखंड के जमीद गांव में श्री श्री सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर ज…

 जामिद गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, Two day sports competition concluded in Jamid village, winners of various competitions were awarded.

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के जमीद गांव में श्री श्री सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय स्कूल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जामिद पंचायत के मुखिया कुंती सरदार ने शिरकत किया। इस अवसर पर श्रीमती सरदार ने कहा कि शिक्षा और खेल के माध्यम से राज्य के कई युवा अंतरराष्ट्रीय स्तरीय में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। युवाओं को कड़ी मेहनत और लग्न की जरूरत है। 


उन्होंने कहा कि मेहनत करने वाले मनुष्य के कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा और खेल दो पहलू है। शिक्षा और खेल से युवा पीढ़ी अपना भविष्य संवार सकते हैं।  इससे पहले श्री श्री सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों ने युवाओं के बीच विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन कराया। बच्चों का 200 मीटर दौड़ में सोगा डांगिल, हरिचरण बोदरा, बच्चों का रेलगाड़ी रेस में लक्ष्मण दोराई, तुरामा डांगिल, बच्चों का मुर्गा लड़ाई रेस में घनश्याम बोदरा, तुराम डांगिल, लड़कियों का चम्मच रेस में सोमवारी, माकी गोप, वर्षा महतो, बच्चियों का दौड़ में गीता दोराई, सुकुमारो गोप, लड़कियों का बैलून फोड़ में सोमवारी मुंडरी, जस्मीन सोय, बच्चों का मेंढ़क रेस में खेरसे गागराई, सकल संगी जोंकों, लड़कियों का गुलगुला रेस में माकी गोप, गीता दोराई आदि प्रतिभागी क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा साइकिल रेस, जवानों की दौड़, हांडी फोड़, मटका रेस में विजेता हुए प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।


प्रतियोगिता को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता हरिश मुंडा, अजय महतो, परशुराम महतो, हेमंत महतो, सुमीत महतो, शैलेश महतो, अमर महतो, रीतून महतो, महादेव महतो, दीपक महतो, कैलाश महतो, बनमाली महतो, शिबो महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280