चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई व पीरु हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् पी.डब्लू.डी. मुख्य पथ से ग्राम ईचागुटु तक 2.05 कि.मी.सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने कहा कि बंदगांव पंचायत का यह सड़क वर्षो से अधूरा पड़ा हुआ था सड़क निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को सहूलियत मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर किसान की अधिकार के लिए हमेशा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा हमेशा आवाज उठाने का कार्य किया है और करती रहेगी।
यह सड़क 2 करोड़ 40 लाख 7 हजार की लागत से बनेगी और निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि सह मुखिया मिथुन गागराई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम,20 सूत्री अध्यक्ष दोडा़य जोंको, झामुमो किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम मुण्डरी, जिला संयुक्त सचिव प्रदीप महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष लखन हेम्ब्रम, प्रखण्ड उपाध्यक्ष शंकर नायक, स्थानीय झामुमो नेता विकास मुण्डु, आलोक मुण्डु, विक्की सिंह, सुरेन्द्र पूर्ति, मारकुश मुण्डु, लक्ष्मण पूर्ति , लालू मुण्डु, दाऊद मुण्डु, माझिया मुण्डु, जोसेफ पूर्ति, विजय मुण्डु, उदित मुण्डु, सानिका पूर्ति, कनीय अभियंता महेश रविदास, योजना के संवेदक मॉं शान्ति कॉन्ट्रेक्शन के निदेशक विनोद गुप्ता समेत भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment