Khel

मैच में भारत ने बनायी पकड़, रोहित-गिल ने जमाये शतक, सरफराज और पडिक्कल भी चमके, India took hold in the match, Rohit-Gill scored centuries, Sarfaraz and Padikkal also shone,

हिमाचल के धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 255 रनों की लीड ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हु…

मैच में भारत ने बनायी पकड़, रोहित-गिल ने जमाये शतक, सरफराज और पडिक्कल भी चमके, India took hold in the match, Rohit-Gill scored centuries, Sarfaraz and Padikkal also shone,

हिमाचल के धर्मशाला में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी और पांचवें टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 255 रनों की लीड ले ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुये पहली पारी में इंग्लैंड की टीम 218 रन ही बना सकी। जवाब में टीम इंडिया ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिये हैं और एक मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।




अब इंग्लैंड को इस टेस्ट मैच में जीत या फिर ड्रा खेलने के लिए चमत्कारी पारी खेलनी होगी। भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर ने पहली पारी में शानदार शुरुआत दी। यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय साझेदारी की. जायसवाल 57 रन बनाकर आउट हुये। भारत का पहला विकेट 104 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ पारी को आगे बढ़ाया।


कप्तान रोहित शर्मा ने 103 और शुभमन गिल ने 110 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच 171 रनों की साझेदारी हुई। भारत की दूसरा विकेट 275 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद सरफराज खान ने 56, देवदत्त पडिक्कल ने 65 रनों की पारी खेली। ध्रुव जुरेल और जडेजा ने 15-15 रनों की पारी खेली। कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद लौटे। कुलदीप यादव और आर अश्विन ने पहले दिन गजब की गेंदबाजी की।


पहले विकेट के लिए इंग्लैंड की टीम ने 64 रनों की साझेदारी कर एक मजबूत शुरुआत की थी। मगर इसके बाद भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और फिरकी में अंग्रेजों को फंसा लिया। पूरी इंग्लिश टीम 218 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से चाइना मैन कुलदीप यादव ने 5, आर अश्विन ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट चटकाये। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 79 रन जैक क्राउली ने बनाए।




इस मैच में भारतीय टीम की ओर से देवदत्त पडि‍क्कल का डेब्यू हुआ है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव देखने को मिले हैं। इस मैच में पडिक्कल का डेब्यू हुआ, इस वजह से रजत पाटीदार बाहर हो गये, वहीं जसप्रीत बुमराह की वापसी की वजह से आकाश दीप भी टीम से बाहर हो गये। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने सीरीज पर पहले ही 3-1 से कब्जा जमा लिया है। यह टेस्ट मैच रविचंद्रन अश्विन और जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट है।


 

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280