पटमदा। झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता सह झारखण्ड सरकार के प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी अपने परिवारों के साथ तथा भाजपा प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद आज हाथीखेदा मंदिर में उपस्थित होकर हाथीखेदा बाबा के दर्शन कर पूजा अर्चना किये।
श्री बाउरी अपने क्षेत्र चन्दन कियारी से सीधे बंगाल के बड़ाबाजार होते हुए बोड़ाम के हाथीखेदा मन्दिर पहुँचे।और बाबा के दर्शन कर पूरे झारखण्ड क्षेत्र की खुशियाली की कामना की।
साथ में भाजपा पटमदा मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष मुचीराम बाउरी, प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा उपाध्यक्ष विमल बैठा, महाबीर महतो, इन्द्रनारायण महतो, सुभाष महतो, बंकिम महतो, सुनील महतो, भीमचंद्र महतो, दीपक महतो आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment