Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

शादी पार्टी में नाश्ता खाने के बाद सात लोग फुट प्वाइजनिंग का हुए शिकार, अनुमंडल अस्पताल में भर्ती, Seven people became victims of foot poisoning after eating breakfast at a wedding party, admitted to subdivision hospital.


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शादी का पार्टी खाने पहुंचे रोबगा गांव के 7 महिला ने मुड़ी- घुघनी  का नाश्ता करने के बाद गुड़ासाई के सात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद सात लोगों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां अस्पताल में भर्ती सभी महिलाओं का ईलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत गुड़ासाई गांव निवासी ईशा बांकिरा, लक्ष्मी जामुदा, सुकुरमुनी सुरीन, गुरूवारी जामुदा, बालेमा जामुदा, खुशबू मुंडा, सोमवारी सुरीन समेत लगभग 50 से 60  संख्या में गांव के लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए रोबगा गांव गए थे।





जहां लोगों को मुड़ी- गुगनी का नाश्ता दिया गया। नाश्ता खाने के कुछ देर बाद सात महिलाएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गया। मुड़ी- गुगनी खाने वाले सात महिलाओं में अचानक उल्टी जैसे  लक्षण और गले में खसखस व पेट दर्द होना शुरू हो गया। इसके बाद सात महिलाओं को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। अस्पताल में भर्ती चिकित्साकों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया।


इस दौरान ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर नंदू होनहागा ने कहां कि अस्पताल में भर्ती सातों महिलाएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। फूड प्वाइजनिंग बासी भोजन करने से होता है। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अचानक मौसम खराब होने से भी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो सकते हैं।

घटना की सूचना पाकर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल-चाल पूछ। इसके बाद इलाज करने में मदद किया। मौके पर चक्रधरपुर के अन्य समाज से भी भी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template