चांडिल। आजसु युवा मोर्चा सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में जिला कमिटी का विस्तार किया गया। जिसमें चांडिल प्रखंड के हिरमिली गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता संदीप मंडल को जिला सचिव के रूप में मनोनीत किया गया।
इस संबंध में सन्नी सिंह ने कहा कि संदीप मंडल एक जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई है, वे हमेशा दबे कुचले शोषित पीड़ित वर्ग को अधिकार दिलाने का प्रयास करते हैं। उनके कार्यशैली को देखते हुए जिला सचिव पद का दायित्व सौंपा गया है। मौके पर संदीप मंडल ने कहा कि आजसू पार्टी ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नशामुक्त शिक्षित समाज निर्माण में कार्य करना प्राथमिकता होगी।
No comments:
Post a Comment