Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नमन संस्था के तिरंगा यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल, दिखा देश भक्ति का जज्बा, Thousands of people participated in the Tricolor Yatra of Naman Sanstha, showed the spirit of patriotism.

 


जमशेदपुर। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में नमन संस्था द्वारा तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शाहिद बेदी तक पहुंची और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई । तिरंगा यात्रा में शहर के बुद्धिजीवी , नेता , समाजसेवी ,डॉक्टर आदि शामिल रहे। तिरंगा यात्रा निकलने से पहले एक सभा हुई इसको संबोधित करते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि देश के शहीदों ने देश की खातिर अपनी जान दी थी, उन्हें हमेशा याद रखना चाहिए। 





वहीं नमन संस्था के अध्यक्ष अमीरप्रीत सिंह काले ने कहा कि सरदार भगत सिंह की याद हमेशा दिलों में कायम रखती है । उनको देश के लिए फांसी दी गई थी और खुशी-खुशी उन्होंने फांसी का फंदा चूम लिया था । उनसे कहा गया था कि उनकी फांसी की सजा माफ हो सकती है पर उन्होंने यह कबूल नहीं किया और देश की आजादी के लिए मर मिटने की ठानी और हंसते-हंसते फांसी की फंदे को चूम लिया। 


साथ ही भारत माता के जयकारे लगाते हुए फांसी पर झूल गए। कार्यक्रम में आए हुए सभी मेहमानों का अमरप्रीत सिंह काले ने शॉल देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में डैफोडिल स्कूल के बच्चों ने भी देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों में तिरंगा यात्रा के प्रति बहुत ही उत्साह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, सांसद विद्युत वरण महतो, सामाजिक संस्था “कोशिश एक मुस्कान लाने की” अध्यक्ष शिव शंकर सिंह , बिल्डर विकास सिंह , बिनोद सिंह , अजय सिंह , राजपति देवी समेत सैकड़ो की संख्या में शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template