Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने चक्रधरपुर शहर में चलाया जन संपर्क अभियान, मोदी का संदेश देते हुए मांगा वोट, BJP candidate Geeta Koda launched public contact campaign in Chakradharpur city, sought votes while giving Modi's message,


चक्रधरपुर। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने गुरुवार को चक्रधरपुर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाकर  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश देते हुए वोट मांगी। जनसंपर्क अभियान की शुभारंभ चक्रधरपुर स्थित पवन चौक के समीप भाजपा कार्यालय से किया गया। इसके बाद श्रीमती कोड़ा भाजपा  के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही वार्ड नंबर 4 , वार्ड संख्या 1 पुराना बस्ती, वार्ड संख्या 2 कुदडी बाड़ी और भलिया कुदुर, वार्ड संख्या 3  हरिजन बस्ती, वार्ड संख्या 7 कुंभा टोला, वार्ड संख्या 8, 9 ,10 झुमका मोहल्ला इसके बाद वार्ड संख्या 11 12 पोर्टर खोली में  जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कोड़ा ने लोगों से मोदी द्वारा किए गए कार्यों की पर्ची देते हुए मोदी को कमल फूल छाप पर वोट देने का आग्रह किया।  





इसी तरह अभियान आगे बढ़ते गया और लोगों से संपर्क करते हुए वोटरों को मोदी का पर्ची देते हुए वोट देने का अपील की। जनसंपर्क अभियान में पूर्व विधायक शशिभूषण सामाड, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मालती गिलुवा, विजय मेलगांडी, संयोजक सुरेश साव, नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, शेष नारायण लाल, गुड्डू सिंह, परमिंदर चौहान,  देवेन मंडल,  अभिजीत भट्टाचार्य, हरिश मुंडा सहित काफी संख्या में महिला पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।


भगवान के दरबार में टेका माथा शहीदों को किया याद : भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान भगवान जगन्नाथ के दरबार में माथा टेका। साथी शहीदों को माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दी। सर्वप्रथम श्रीमती कोड़ा शहीद जग्गू दीवान चौक पहुंचा। जहां पर प्रतिमा में फूल माला पहना कर श्रद्धांजलि दी। फिर प्रभु जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जहां पर माथा टेक जीत का आर्शीवाद लिया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template