Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झामुमो ने कोल्हान को भ्रष्ट्राचार एवम लूट खसोट का चारागाह बना दिया :डॉ दिनेशा नन्द गोस्वामी, JMM has made Kolhan a breeding ground for corruption and plunder: Dr. Dinesha Nand Goswami


चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी सदर मंडल चाईबासा पंचायत प्रभारियों की बैठक लोकसभा कार्यालय चाईबासा में मंडल अध्यक्ष जयकिशन बिरुली कि अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा प्रभारी डॉ दिनेशानन्द गोस्वामी ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन सरकार का भ्रष्ट्राचार पर्याय बन गया है। उनके चलते कोल्हान का विकास अवरुद्ध हो गया। झारखण्ड राज्य के खेतों में न सिंचाई का पानी पहुंचा और न ही ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के प्रति संवेदनशील हैं. प्रत्येक घरों में नि:शुल्क अनाज देने से किसी को भी भूखे सोने की नौबत नहीं आई।





उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि केंद्र में इस बार 400 सौ से अधिक सांसद जीतेंगे। सिंहभूम सीट से गीता कोड़ा के जितने पर कोल्हान का विकास त्वरित गति से होगा। सभी पंचायत प्रभारी अपने अपने बूथों के ग्रामीण मतदाता को यह बताएं।  मौके पर विधानसभा प्रभारी जवाहर लाल बानरा, प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गावति बोईबाई ने भी बैठक में कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा वालों के पास जनता की भलाई की कोई भी कार्य योजना ही नहीं है,साढ़े चार वर्षों में आदिवासियों के हित में कोई काम नहीं किया। उनका एक ही नीति है जनता को ठग कर वोट लेना, पर अब जनता उनके काले करतूतों से परिचित हो चुकी है। 


ये मोदीजी के आदिवासियों की जीवन को सुधारने पर किये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को भी रोक रहे हैं।इनके प्रत्याशी अनेक बार मंत्री रही पर कोल्हान का कोई भला नहीं किया। उनके विधानसभा में सबसे ज्यादा अराजकता है। लोग असुरक्षित हैं, सबसे ज्यादा बालू की चोरी जोबा माझी के क्षेत्र में खुले रूप में होती है। बैठक में सुकमती बिरुवा, अनिता सुम्बरई, जानकी देवी, सुशीला सुंडी, सुषमा देवी, बेबी देवी, लेबेया देवगम, कुंजबिहारी खंडाइत, सावन तिउ, कोलाइ देवगम, चुगरा सुंडी, संपत सुम्बरूई, सन्नी जरिका के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template