Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जमशेदपुर सीट पर सागेन पूर्ति एवं डॉक्टर शुभेन्दु महतो की प्रबल दावेदारी, Strong claim of Sagen Purti and Dr. Shubhendu Mahato on Jamshedpur seat.


जमशेदपुर। झामुमो पार्टी शीघ्र कर सकती है जमशेदपुर संसदीय सीट से प्रत्यासी के नाम की घोषणा। विश्वत सूत्रों के अनुसार झामुमों, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता सागेन पूर्ति एवं डॉक्टर शुभेन्दु महतो में से किन्ही एक को अपना प्रत्यासी बना सकती है।





वैसे चुनाव लड़ने के लिए झामुमो पार्टी से कई लोग अपना नाम हाई कमान तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़े हैं, लेकिन हाई कमान के लोग किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले अपना कदम सोंच समझ कर रखना चाहती है, क्योंकि विपक्षी पार्टी के प्रत्यासी को मात देने के लिए हर तरह से सक्षम रहने वाले व्यक्ति को ही झामुमो पार्टी अपना प्रत्यासी बना सकती है और वह व्यक्ति झामुमो पार्टी के नीति सिद्धांत के अनुसार दल बदलू न होकर पार्टी के कर्मठ एवं संघर्षशील उम्मीदवार हो। 


ऐसे में पार्टी के सामने दो नाम चर्चा में विशेष रूप से सामने आ रहे हैं, जो झारखंड आंदोलन कारी होने के साथ साथ काफी लम्बे समय से निःस्वार्थ भाव से पार्टी के हर गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार झामुमों पार्टी शीघ्र ही एक दो दिन में ही जमशेदपुर सीट से नाम की घोषणा करने वाली है। एक ओर जहाँ सागेन पूर्ति आदिवासी समाज से आते है वहीं डॉक्टर शुभेन्दु महतो कुड़मी समाज से हैं। 


दोनों लोग छात्र जीवन से ही राजनीति कर रहे हैं और शहर से ग्रामीण स्तर तक सीधे जनता से जुड़कर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उन लोगों ने कहा कि पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे बखूबी रूप से निभाएंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template