Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

जिला बार संघ के चुनाव में कार्यकारी सदस्य के उम्मीदवार वेद प्रकाश सिंह का पलड़ा भारी , पक्ष में गोलबंद हो रहे समर्थक गण, In the District Bar Association elections, executive member candidate Ved Prakash Singh has the upper hand, supporters are gathering in his favor.


 जमशेदपुर। जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के लोकप्रिय एवम मृदुभाषी अधिवक्ता वेद प्रकाश सिंह इस वर्ष जिला बार संघ के चुनाव में कार्यकारी सदस्य के पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। अधिवक्ता श्री सिंह काफी लम्बे समय से जिला बार संघ से जुड़े हुए हैं। इन्होंने एक मुलाकात के दौरान  कहा कि वे वर्ष 2012 में इस बार संघ में शामिल हुए और तब से बौद्धिक संपदा अधिकार, श्रम कानून, गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, कंपनी और फार्म गठन और अचल एवं चल संपत्ति पंजीकरण के क्षेत्र में अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से विज्ञान में स्नातक किया है और भारतीय विधापीठ पुणे से तीन साल की कानून की पढ़ाई की है। 




साथ ही मानव संसाधन प्रबंधन में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विशेषज्ञता में मास्टर डिग्री भी प्राप्त किया है और फिर ICICI बैंक पुणे और मुंबई, HDFC बैंक पुणे, AXIS बैंक जमशेदपुर ,CRISIL रेटिंग झारखंड और FITCH  रेटिंग झारखंड और बिहार के लिए इन्होंने काफी सराहनीय काम किया है। इस दौरान बेहतर काम करने के लिए कई बार सम्मानित भी हुए हैं। अंततोगत्वा नौकरी छोड़कर लॉ की प्रैक्टिस करने का फैसला किया, क्योंकि इनकी विशेष लगाव कानूनी क्षेत्र से था। 


वह एक ऐसे व्यक्ति हैं जो जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर की सभी विकास गतिविधियों में शामिल रहे हैं और हमेशा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला स्तर से राज्य स्तर तक खेल कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं। वह स्वच्छ भारत अभियान की गतिविधियों में भी शामिल रहकर उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसमें नियमित रूप से ओल्ड बार कैंपस और न्यू बार कैंपस को क्लीन किया और इसके लिए बार के निर्वाचित सदस्यों के साथ-साथ अन्य अधिवक्ताओं ने इन सभी गतिविधियों को अंजाम देने में उनकी मदद की। जिला बार संघ द्वारा आयोजित खेल गतिविधियां में भी इन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और  2012 से ही उन्होंने अन्य संघों के साथ मिलकर खेलने की पहल की, ताकि अन्य संघों के साथ अधिक मेल-मिलाप का माहौल बनाया जा सके। 




2012 से उन्होंने लगभग 15 टूर्नामेंट आयोजित किए हैं ,जिनमें क्रिकेट, वाटर पोलो, तैराकी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, जिला स्तर से राज्य स्तर तक मैराथन शामिल हैं। ऐसे खेल आयोजनों में जज, झारखंड के अन्य बार के वकील, महिला वकील, झारखंड पुलिस, ऐसे टूर्नामेंट में लॉ कॉलेज, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स, प्रेस एंड मीडिया समेत अन्य संस्थान भाग लेते हैं। इस बार वह जमशेदपुर के आगामी जिला बार चुनाव 2024-2026 के लिए कार्यकारी सदस्य पद के लिए आवेदक हैं। वह सभी अधिवक्ताओं से उनके पक्ष में मतदान करने का अनुरोध करते हैं। जिला बार संघ का चुनाव तिथि 10 अप्रैल को है। जैसे जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आता जा रहा है वेद प्रकाश के समर्थक उनके प्रति गोलबंद होते दिख रहे हैं। वहीं वेद प्रकाश सिंह ने संकल्प लेते हुए कहा कि वे चुनाव जीतकर जिला बार संघ के उद्देश्यों व अधिवक्ताओं के विश्वास पर आवश्य खड़ा उतरेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template