चक्रधरपुर। लोकसभा चुनाव में इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ.विजय सिंह गागराई ने की।
इस दौरान उलीडीह मोड़ के पास डॉ.विजय सिंह गागराई ने कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क अभियान में निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने पोटका, उलीडीह, ढीपासाई, पनसुवां, चंद्री, चैनपुर, सहजोड़ा, महुलपानी, ईटोर, जेनासाई, नलिता, तिलोपदा, बाघमारा, बांझीकुसुम, जोनुवा आदि गांव में बाईक से जनसंपर्क अभियान चलाकर महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा माझी के पक्ष में मतदान करने की ग्रामीणों से अपील की गई।
इस दौरान डॉ.विजय सिंह गागराई ने कहा कि सभी जगहों पर प्रत्याशी जोबा माझी को समर्थन मिल रहा हैं। मौके पर रामराई सामड, वीरसिंह हासदा, मारकुश गागराई,सिकन्दर सोय, मनोज सामाड, कुशल गागराई,मनोज बांकिरा,राज किशोर मुंडा, संतोष बोदरा, राणा प्रताप गागराई, लखिन्दर पाडेया, गुरूचरण हेम्ब्रम, राजा चांपिया, अमित जोंकों, मारकुश बोदरा, लक्ष्मण बांकिरा, साधु चरण सामड, अनिल सामड, सुखदेव केराई, बाबू महतो, सरोज महतो, राम सिंह बानरा, मंगल केराई, महेश मुंडा, ओदार मुंडा, लाल सिंह सामड, विजय दोराई, सुधीर गागराई समेत सैकड़ों संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment