Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

सिंहभूम छऊ नृत्य कला की अपनी एक अलग पहचान है:डॉ विजय सिंह गागराई, Singhbhum Chhau dance art has its own distinct identity: Dr. Vijay Singh Gagrai


दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम आयोजित,उमड़े सैकड़ों ग्रामीण

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत होयोहातु पंचायत के मालपीड़ गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य कार्यक्रम सह मेला का आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई थे। छऊ नृत्य कार्यक्रम में मालपीड़ गांव के ऊपर टोला और नीचे टोला के महिला पुरुष कलाकारों द्वारा काफी मनमोहक छःऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया।



कार्यक्रम का प्रारंभ गणेश बंदना कर किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि यहां के कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के छऊ कलाकारों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा यहां के कलाकारों को सिर्फ मंच मिलने की जरूरत है। उन्होंने कहा यहां के छऊ को झारखण्ड में ही नहीं दूसरे राज्यों तथा विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है।


इसलिए इस कला को बचाए रखने के लिए छऊ कलाकारों का सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा यहां के छऊ कलाकारों ने विदेशों में भी अपना छऊ कला का अच्छा प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया है. और हमारी इच्छा है कि आगे भी करता रहे.हम छऊ कलाकारों को हर संभव मदद करेंगे।


जिससे इस कला का विकास हो सके। डॉ विजय सिंह गागराई को कमेटी के द्वारा अंग वस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिव लोक कला छःऊ नृत्य मंडली मालपीड़ के पंकज महतो, सीताराम मुंडा, यशवंत महतो, अंकित महतो, अर्जुन महतो,बोनु मुखी,घोटलो मुखी, गजेन्द्र महतो, निरंजन महतो, लोबिन महतो, खेत्रो महतो, जगरनाथ महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template