गुवा। जगन्नाथपुर हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग में गंगोत्री नर्सिंग होम के समिप तेज रफ्तार बाईक मे सवार तीन युवक अनियंत्रित हो कर गिर कर घायल हो गये। घटना गुरुवार की शाम लगभग 08:15 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पताहातु गांव के गोप टोला निवासी सुभाष गोप, सुमित गोप एवं दयानंद गोप अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में जगन्नाथपुर बजार आये हुऐ थे। देर शाम वापस घर जाने के क्रम में गंगोत्री नर्सिंग होम के समीप मोटरसाईकिल तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित हो कर गिर गया। जिससे तीनो घायल हो गया।
आस पास मौजुद लोगो के द्वारा तीनो को जगन्नाथपुर समुदायिक स्वाथ केंद्र में लाया। जहां चिकित्सक के द्वारा घायलो का प्राथमिक उपचार किया गया। बता दे की सुभाष गोप को दोनो हाथो में अत्यधिक चोटे आयी है। वही अन्य दोनो सुमित गोप एवं दयानंद गोप को हल्की चोटे आई है।
No comments:
Post a Comment