Chakradharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले का चक्रधरपुर तुईया गांव में घर का आपसी विवाद में पिता-पुत्र के बीच झड़प हो गई। इसके बाद पिता ने इतने गुस्से में आ गया कि अपने पुत्र के सीने पर तीर चला दिया। जिससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घाटना के बाद घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया।
जहां इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के तुईया गांव निवासी गुसा जामुदा सुबह किसी बात को लेकर अपने पुत्र कान्हु जामुदा के साथ झड़प हो गई। इसके बाद गुस्सा में आकर पिता ने पुत्र के सीने पर तीर चला दिया। जिससे पुत्र कान्हु जामुदा गंभीर रूप से घायल होगया। बाद में घायल को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां घायल का इलाज चल रहा है।
चिकित्सकों ने बताया कि तीर निकल गया है। अभी कान्हु खतरे से बाहर है। लेकिन पता नहीं चला कि पिता-पुत्र में किस बात को लेकर झड़प हुआ है। इधर घटना के सूचना मिलते ही चक्रधरपुर पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर घायल से पूछताछ कर रही हैं।
No comments:
Post a Comment