Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

इग्नू समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा प्रभात खबर के प्रमुख संवाददाता संजीव भारद्वाज और इकाई प्रमुख पिनाकी गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की, IGNOU Coordinator Dr. Tripura Jha paid a courtesy call on Prabhat Khabar Chief Correspondent Sanjeev Bhardwaj and Unit Head Pinaki Gupta,

 


जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के बी.एड विभाग की प्राध्यापिका और इग्नू समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा के दिशा निर्देशन में शनिवार को बी.एड कार्यशाला के शिक्षार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के अंतर्गत कई राज्यों से आए शिक्षार्थी और इग्नू समन्वयक डॉ. त्रिपुरा झा ने दैनिक समाचार पत्रिका प्रभात खबर के साकची स्थित कार्यालय पर प्रमुख संवाददाता संजीव भारद्वाज और इकाई प्रमुख पिनाकी गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। डॉ. त्रिपुरा झा ने शिक्षार्थियों संग मिलकर संजीव भारद्वाज और पिनाकी गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर और अंगवस्त्र से सम्मानित किया। श्री संजीव भारद्वाज जी ने प्रत्येक शिक्षार्थी से व्यक्तिगत रूप से परिचय किया। 




उन्होंने शिक्षार्थियों संग अपने शैक्षणिक जीवन और व्यावसायिक जीवन के कई अनुभवों को साझा करते हुए शिक्षा में प्रिंट मीडिया की उपयोगिता पर चर्चा की। शिक्षा जगत में समाचार पत्र और प्रिंट मीडिया का महत्व भी शिक्षार्थियों को बताया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सामाचार पत्र के विभिन्न चरणों, समाचार पत्र लिखने की विधि और कौशल जैसे विषयों पर शिक्षार्थियों संग खुल कर चर्चा की। कई शिक्षार्थियों की जिज्ञासाओं के प्रतिउत्तर भी दिए जिससे शिक्षार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। 


शिष्टाचार भेंट में डॉ. त्रिपुरा झा और शिक्षार्थियों ने 5 जून को होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस की उपलक्ष्य पर संजीव भारद्वाज और पिनाकी गुप्ता को विभिन्न प्रकार के पौधे भेंट किया। प्रभात खबर कार्यालय के सभी  सहकर्मियों को भी पौधे भेंट किए गए। इस मौके पर डॉ. त्रिपुरा झा ने पर्यावरण के महत्व को पर चर्चा की और इस भीषण गर्मी की स्थिति में वृक्षों के महत्व और आवश्यकता पर जोर दिया। मनुष्य के जीवन में संतुलित और स्वच्छ पर्यावरण की अहमियत पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने पर्यावरण को बचाने के साथ वृक्षारोपण को जीवन का एक अहम भाग बनाने के बारे में भी बताया। 


इसके पश्चात शिक्षार्थियों को जुबिली पार्क के जय गया और पर्यावरण को नजदीकी से देखने का अवसर सभी शिक्षार्थियों को मिला। यहां भी डॉ. झा की अगुवाई में शिक्षार्थियों ने पर्यावरण के विभिन्न पहलुओं को जाना और पर्यावरण को सुरक्षित और सुंदर रखने की आवश्यकता को समझाया गया। शिक्षार्थियों में गौरव कुमार, सुनील कुमार मिश्रा, निधि लक्ष्मी, दयानंद, राहुल कुमार, ओम प्रकाश और बबिता कुमारी शामिल रहे। इसी के साथ शैक्षणिक भ्रमण समाप्त हुआ।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template