LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. माहौल बदलने वाला है और पूरे झारखंड में फूलों फलो का आशीर्वाद मिलने लगा है : रामचंद्र सहिस, The atmosphere is about to change and blessings of flowers and fruits are being received all over Jharkhand: Ramchandra Sahis


Jamshedpur (Nagendra) । आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह जुगसलाई सीट से एनडीए प्रत्यासी रामचंद्र सहीस ने पटमदा में जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। साथ ही जनता से यह वादा भी किया कि पिछले 15 वर्ष से मेरा सपना बोड़ाम पटमदा को स्वावलंबी बनाने का है और इसके लिए मैने क्षेत्र में सड़क का जाल बिछाया लोगों की उम्मीद को पूरा किया, लेकिन कुछ आंदोलनकारी के नाम पर जनता को ठगने और दिग्भ्रमित कर लोगों के साथ छल करके चुनाव जीत लिया आज मैं पुनः बताना चाहता हु कि चुनाव जीतने से कोई जननेता नहीं बनता है, बल्कि चुनाव जीतने के साथ लोगों के जनआकांक्षाओं को पूरा करना ही जननेता का कार्य है, लेकिन वर्तमान विधायक यहां के मूलवासी, आदिवासी और स्थानीय लोगों के उम्मीद के साथ खिलवाड़ किया है।


यहां के लोगों की जमीन बेचने और व्यापारियों को बेच मोटी रकम वसूलने का कार्य किया है आज उसकी आमदनी 756 गुना से भी ज्यादा बढ़ा है उसका उम्र भी दुगना रफ्तार से बढ़ रहा है, लेकिन लोगो की आमदनी में कोई इजाफा नहीं हुआ और ना ही क्षेत्र का समुचित विकास हुआ है, लोगों के आश्वासन के बाद पुनः प्रत्यासी रामचंद्र सहीस ने हुरलुंग छठ घाट, बाड़ाबंकी छठ घाट, गोबिंदपुर, गदरा के कई छठ घाट का दौरा कर अस्तगामी भगवान भास्कर के दर्शन दें उन्हें प्रणाम करते हुए आगे बढ़े और यह बताया की सनातन धर्म में ही जल जंगल और जमीन के साथ साथ पत्थर और पहाड़ की पूजा की जाती है, क्योंकि ये आस्था के पुजारी है और छठ पर्व की लोकप्रियता और स्वच्छता पूरे विश्व में प्रसिद्ध है यह पर्व लगातार हमारे घर की बहु बेटियां छह दिनों तक पूजा आराधना करती है और मै पुनः यही कहूंगा कि छठी मईया वैसे माफियाओं को सबक सिखाएंगे।

जो जनता के सेवक बनने के जगह उनका शोषण करते है। वहीं जुगसलाई में जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह द्वारा जनसंपर्क अभियान करते हुए लोगों से पार्टी प्रत्यासी के पक्ष मतदान करने की अपील किए साथ ही यह भी कहा कि समाज में सुधार हो और भटके हुए युवाओं को सही मार्ग दिखाना पार्टी की पहली प्राथमिकता है इसी क्रम में जुगसलाई में पावट मोहल्ला में आजसू पार्टी में मिलन समारोह हुआ। जिसमें मनीष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो लोग पार्टी में शामिल हुए। जिसमें मुख्य रूप से मनीष सिंह, रोशन सिंह, दीपक सिंह, विकास चौधरी, मंजीत सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल सिंह, रोहन सिंह, अमन सिंह, प्रिंस पांडे, अविनव गोस्वामी समेत अन्य शामिल हुए । इसके आलावे मछली गोदाम जुगसलाई में सैकड़ो लोग झामुमो छोड़ आजसू पार्टी में शामिल हुए जो पिछले हफ्ते मंगल कालिंदी द्वारा आजसू कार्यकर्ताओं के नाम पर झामुमो में शामिल करा सुर्खियां बटोरने का कार्य किया था वहीं लोग पुनः आजसू पार्टी में शामिल हुए जिसमें मुख्य रूप से आशीष, आकाश, सुमित, शिव, ऋषि, मैना, छोटू, गुलाब, निलेश, किशन,शक्ति,सतीश, भोला, सुमित ठाकुर समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए।



No comments:

Post a Comment