LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur. गीता थिएटर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा उत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शहर के 15 युवाओ को उल्लेखनीय कार्य हेतु जमशेदपुर युवा रत्न सम्मान प्रदान, Geeta Theatre's colorful cultural program in the youth festival on National Youth Day and award of Jamshedpur Yuva Ratna Award to 15 youth of the city for their remarkable work,


 Jamshedpur (Nagendra) । गीता थिएटर ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर युवा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया । शहर के सैकड़ों की संख्या में युवा सम्मान के लिए आवेदन करने वाले सभी युवा सम्मिलित हुए । युवा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ गीता थिएटर के संरक्षक शिवपूजन सिंह तथा कार्यक्रम में सम्मिलित अतिथि द्वारा स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रचलित कर किया गया। इस अवसर पर गीता थिएटर के युवा कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान झारखण्ड सांस्कृतिक नृत्य, स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर आधारित लघु नाट्य की प्रस्तुति दिया।


रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम में अतिथि द्वारा जमशेदपुर शहर के 15 युवा जिन्होंने शिक्षा, कला एवं समाजिक स्तर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए जमशेदपुर युवा रत्न सम्मान से सम्मान पत्र एवं ट्रस्ट का प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनके हौसला को प्रोत्साहित किया। जिसमें सोनारी आदर्श सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य रोहित कर्मकार प्रमुख युवा थे । युवा उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गीता थिएटर के संरक्षक शिवपूजन सिह ने युवा को समाज का रीढ़ बताते हुए कहा कि अब समय है कि युवाओं को हर क्षेत्र में बढ़ने का भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर सम्बोधन में युवा को ऊर्जावान रहने की अपील इसलिए करते हैं , क्योंकि किसी भी राष्ट्र के विकास और उन्नति मे युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। 



वहीं अध्यक्ष गीता कुमारी ने जमशेदपुर के युवाओं को गीता थिएटर में जुड़कर गीता थिएटर के कदम से कदम मिलाकर आगामी फिल्म, नाटकों में भागीदारी लेकर राष्ट्रीय - अंतरराष्ट्रीय स्तरीय समारोह का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया तथा अपने व्यक्तित्व का विकास के साथ साथ लौहनगरी जमशेदपुर का नाम कला सांस्कृतिक , सिनेमा के क्षेत्र मे रौशन करने की अपील की। युवा उत्सव कार्यक्रम के अंत में सचिव प्रेम दीक्षित द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया तथा उपस्थित सभी युवा के बीच जलपान वितरण किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि हिंद आईटीआई के डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हुसैन, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री मोहम्मद ताजदार आलम, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी विकास सिंह, संपूर्ण आश्रय संस्था से सुष्मिता सरकार शामिल हुई।



No comments:

Post a Comment