Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. गणतंत्र दिवस पर Tata UISL ने भारतीय संस्कृति की विविधता का किया प्रदर्शन, Tata UISL showcased diversity of Indian culture on Republic Day


Jamshedpur (Nagendra) । टाटा स्टील UISL (पूर्व में जुस्को) ने 76वें गणतंत्र दिवस को जुस्को ग्रीन में धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर टाटा स्टील UISL के प्रबंध निदेशक ऋतु राज सिन्हा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे, अन्य पदाधिकारी और वरिष्ठ नेतृत्व टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा जुस्को ग्रीन- कार्यक्रम में जुस्को स्कूल कदमा के छात्रों और टाटा स्टील UISL के सुरक्षा विभाग के सदस्यों द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देशभक्ति की भावना से भर दिया और भारतीय संस्कृति की विविधता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं मौके पर ऋतु राज सिन्हा ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और भारतीय संविधान में निहित मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कंपनी की स्थिरता, नवाचार और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता पर बल दिया, जो राष्ट्र की प्रगति और विकास से जुड़ी है। 


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की समृद्ध विरासत समारोह में कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीत भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता का उत्सव बने। इस अवसर पर टाटा स्टील UISL ने राष्ट्र के विकास में योगदान देने और अपनी उत्कृष्टता, जिम्मेदारी और ईमानदारी के मूल्यों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template