Jamshedpur (Nagendra) । पुस सांकराइत के दिन आदिवासी कुड़मि समाज हुरलुंग गाँव महिला संयोजक समिति के संयोजिका नंदिनी महतो पुनुरिआर के अगुवाई में टुसु बिदाइ सह शोभा यात्रा कर एकमासिआ टुसु परब का समापन किया गया। इस अवसर पर गाँव व आसपास के सभी महिला पुरुष बच्चे बच्चियां अगहन सांकराइत को थापना कियै गये। धान रूपी अन्न महाशक्ति टुसु माञ को चउड़ल में रखकर पारंपरिक गाजे बाजे ढोल मांदर के साथ नाचते गाते लुपुंगडीह स्वर्णरेखा नदी लड़कन्दा टुसू घाट पर गये।
फिर डिनि टुसु माञ को अगले बरस फिर और अधिक खुशियाँ लेकर घर आने की कामना करते हुए बहते पानी में बिदाई दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने कहा कि यह टुसु परब जिसका मूल संबंध धान रूपी अन्न महाशक्ति से है, के सम्मान में बच्चियां टुसु पाता कर एक माह पर्यंत पूरे पुस मास हर शाम एक एक फूल देकर इसकी सेंउरन करते हैं। इसलिए इसे पुस परब भी कहते हैं और कालांतर में मकर संक्रांति के कारण मकर परब भी कहा जाने लगा।
यह परब कुड़मालि संस्कृति के अंतिम परब के रूप में मूल रूप से फसल (धान) कटनी के उपरांत खुशी मनाने के लिए पूरे हर्षोल्लास के साथ मिलजुल कर मनाया जाता है। नये कपड़े, विशेष खानपान पिठा पकवान टुसु गित व नाच इस परब के अभिन्न हिस्सा हैं।
टुसु बिदाई के इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से आकुस केंद्रीय सह सचिव रामबिलास महतो, जिला सह संयोजक प्रकाश महतो, नमिता महतो, संजय महतो, उदित महतो, सूरज महतो, सुजीत महतो, विक्की महतो, अमित महतो, समाजसेवी गोपेश महतो, विशाल महतो, संतोष महतो, नरेश महतो, अजय कड़रआर, गुलशन लोहरा, लवली लोहरा, नारायण महतो, सुदर्शन महतो, प्रेम चांद महतो,प्रकाश महतो, जुगल सिंह मुंडा, उज्जवल महतो, आनंद महतो, ममताबाला महतो, मनीला महतो, लिना मुंडा, लक्ष्मी महतो, पुष्पा रानी महतो, उमा महतो, राजा महतो, दीपक महतो,रतन महतो, नवीन महतो,संटु महतो,सुनिल कुमार महतो,लाल महतो, युधिष्ठिर महतो , सु प्रसाद महतो,आदि सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।
J
No comments:
Post a Comment