Jamshedpur

Jamshedpur. आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी के 6 मोतियाबिंद रोगियों का फेंको ऑपरेशन कर निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया, With the help of Anand Marg Purnima Nethralaya, 6 cataract patients of Sonari were treated with free lens implantation through throw operation.

Jamshedpur (Nagendra) । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आज सोनारी कबीर मंदिर के पास एक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में लगभ…

Jamshedpur. आनंद मार्ग पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से सोनारी के 6 मोतियाबिंद रोगियों का फेंको ऑपरेशन कर निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया, With the help of Anand Marg Purnima Nethralaya, 6 cataract patients of Sonari were treated with free lens implantation through throw operation.

Jamshedpur (Nagendra) । आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आज सोनारी कबीर मंदिर के पास एक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए जांच शिविर का आयोजन किया गया । इस शिविर में लगभग 70 लोगों के आंखों का जांच हुआ एवं 25 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित हुए जीनका ऑपरेशन 19 फरवरी को पुर्णिमा नेत्रालय तमुलिया में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में झामुमो दलित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय रजक कार्यक्रम में भाग लेकर रोगियों का हौसला बुलंद किए। जो रोगी  आज ऑपरेशन होकर पूर्णिमा नेत्रालय से आज सोनारी आए उन लोगों को चश्मा पहना कर उनका स्वागत किए।

आनंद मार्ग ने आयुष्मान एवं(डी.बी.सी.एस )राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम से लगभग 70 लोगों का आंखों का जांच सोनारी उर्मिला भवन में हुआ। सोनारी के रहने वाले 25 मोतियाबिंद रोगी चिन्हित हुए।  जो रोगी मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित हुए उनका मोतियाबिंद मेच्योर्ड हो चुका था। रोगियो का पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निःशुल्क लैंस प्रत्यारोपण किया गया और सभी रोगियों को दवा एवं चश्मा देकर घर भी पहुंचा दिया गया। 



वहीं 6 फरवरी बृहस्पतिवार को भी आनंद मार्ग जागृति, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी के लिए जांच शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया गया है , जिसमें मरीजों को निःशुल्क लाम उठाने की अपील की गई है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280