Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूढ़ी पहुंचे जमशेदपुर , केंद्रीय बजट पर देंगे व्याख्यान, BJP's national spokesperson Rajeev Pratap Rudhi reached Jamshedpur, will give lecture on Union Budget.


Jamshedpur (Nagendra) । भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के मंगलवार संध्याकाल में जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे. पी. शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के शहर आगमन को जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताया और कहा कि उनकी मौजूदगी में आर्थिक नीतियों और केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श एवं परिचर्चा की जाएगी।


श्री रूढ़ी सिंहभूम चैम्बर भवन बिष्टुपुर में केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा परिचर्चा में भाग लेंगे। इसराजीव प्रताप रूढ़ी को जमशेदपुर आगमन पर स्वागत करने वालों में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला मंत्री शांति देवी, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला आईटी सेल सह प्रभारी उज्वल सिंह, बिष्टुपुर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार, सत्येंद्र सिंह यादव, संजय रजक, अभिषेक सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template