Jamshedpur

Jamshedpur. देश के वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के चहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम किया, The Finance Minister of the country worked to bring a smile on the faces of the middle class.

Jamshedpur (Nagendra) । जनता दल यूनाइटेड के नेता सह विधायक सरयू राय के मानगो विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह ने केंद्रीय बजट के बारे में कहा कि भारत की एनडीए सरकार ने "युनियन बजट 2025-26" में भार…

Jamshedpur.  देश के वित्त मंत्री ने मध्यम वर्ग के चहरे पर मुस्कुराहट लाने का काम किया, The Finance Minister of the country worked to bring a smile on the faces of the middle class.

Jamshedpur (Nagendra) । जनता दल यूनाइटेड के नेता सह विधायक सरयू राय के मानगो विधायक प्रतिनिधि आकाश शाह ने केंद्रीय बजट के बारे में कहा कि भारत की एनडीए सरकार ने "युनियन बजट 2025-26" में भारत के मध्यम वर्ग के लिए बहुत बड़ी सौगात दी है. सालाना 12 लाख तक की आय पर इन्कम टैक्स में पूर्ण रूप से छुट प्रदान करना एक एतिहासिक कदम है। मध्यम वर्गीय टैक्स पेयर्स को इससे बहुत बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही 4 साल तक इन्कम टैक्स रिटर्न एक साथ फाइल करने की भी अनुमति दी गई है। जिससे टैक्स पेयर्स को लाभ होगा।


 

इंश्योरेंस सेक्टर में 100% एफडीआई की अनुमति प्रदान करने की घोषणा से देश में प्रयाप्त विदेशी निवेश होने की संभावना बढ़ेगी। भारत में उद्यम को बढ़ावा देने व सट्राटअप को प्रोत्साहित करने के लिए भी इस बजट में कई प्रावधान किए गए है। देश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं पर्यटन स्थलों को भी विकसित करने के लिए कई आकर्षक घोषणाएं की गई है। कुल मिलाकर यह बजट आम जनता को सीधा लाभ पहुँचाने के लिए आज तक का सबसे लाभकारी बजट साबित होगा। इस बजट के आने से देश के मध्यम वर्ग में हर्ष का माहौल है।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

In-Article Ad 336×280
In-Article Ad 336×280