Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Ranchi. झारखंड में होने लगा गर्मी का एहसास, सुबह और रात में पड़ रही ठंड, Feeling of heat in Jharkhand, cold in the morning and night


Upgrade Jharkhand Newsझारखंड में अब लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। लोग अब रात में पंखे और एसी चला कर सो रहे हैं। हालांकि, अभी लोगों को सुबह और रात में ठंड लग रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं, मंगलवार और बुधवार को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाये रह सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।



वहीं, पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग चार डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 04 डिग्री अधिक है। इधर, चाईबासा और जमशेदपुर का तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 05 से 06 डिग्री तक अधिक है। दोनों शहरों का न्यूनतम तापमान भी 16.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। 


No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template