Guwa (Sandeep Gupta) । बरायबुरु ईकाई झारखंड मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों एवं महासचिव दुलाल चाम्पिया ने आज शुक्रवार को बरायबुरु इस्पात नगर इंदिरा आवास कॉलोनी में अत्यंत ही गरीब व जरूरतमंद 50 महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। यह साड़ी वितरण मागे पर्व को लेकर किया गया। ताकि गरीब से गरीब महिलाएं भी आदिवासियों का महान पर्व मागे पर्व पर नई साड़ी पहन पर्व मना सके। इस दौरान इस मौके पर कार्यकारिणी सदस्य मधु सिद्धू भी उपस्थित थे। गरीब महिलाएं साड़ी पाकर काफी खुश दिख रही थी।
No comments:
Post a Comment