Guwa (Sandeep Gupta) । डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्या उषा राय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत धर्मशिक्षक आशुतोष शास्त्री एवं राजवीर सिंह के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। तत्पश्चात संगीत शिक्षक योगेन्द्र त्रिपाठी के मंडली द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। 21मार्च 1965 को जन्मी श्रीमती उषा राय ने जून 1995 में शिक्षिका के पद पर डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टुपुर टाटा जमशेदपुर में पदभार ग्रहण किया। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रभावित होकर डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा विदेश में विशेष प्रशिक्षण हेतु तीन साल के लिए भेजा।
शिक्षण कार्य करते हुए उन्होंने एक्सएलआरआई से प्रबंधन का कोर्स किया।2017 में उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल पीटीपीएस ललपनिया बोकारो में प्राचार्या के रुप में पदभार ग्रहण किया। डीएवी ललपनिया से स्थानांतरित होकर 23 सितम्बर 2023 से 31 मार्च 2025 तक डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में प्राचार्या पद पर कार्य किया। पहले शिक्षिका के रूप में फिर प्रचार्या के रूप में कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अनेक कृतिमान स्थापित किए विधालय उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता। प्राचार्या उषा राय ने प्रभारी प्राचार्य पी के आचार्य को प्राचार्य का कार्यभार सौंपी। इस दौरान विधालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा प्राचार्या उषा राय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद को प्रशस्ति पत्र देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किये। एवं उनके कार्य की सराहना की उनके साथ बिताए पल को याद किये।
विधालय के वरीय शिक्षक सह प्रभारी पी के आचार्या ने कहा कि डीएवी के प्रति प्राचार्या महोदया की अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, उन्होंने निस्वार्थ भाव से सेवा दी है। प्रभारी प्राचार्य पी के आचार्य ने चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी राजेन्द्र प्रसाद के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि श्री प्रसाद ने भी अटूट सेवा प्रदान किये हैं। मौके पर विधालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment