Guwa (Sandeep Gupta)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के उपलक्ष्य में खास महिलाओं के लिए भव्य प्रतियोगिताओं का आयोजन गुवा सेल क्लब में किया जा रहा है। यह आयोजन गुवा सेल की महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर एवं गुवा सेल प्रबंधन के सहयोग से किया जा रहा है। इस संबंध में महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं इस कार्यक्रम में भाग लें सकती है। जिसमें फूड मेला में भाग लेने वाली महिलाएं अपने घर का बना हुआ खाना कमिटी द्वारा दिए गए स्टॉल में रखकर बिक्री कर सकती हैं। स्टॉल प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जिसकी शुल्क 250/- रुपए निर्धारित की गई है।
मेले का आनंद लेने के लिए सभी दर्शकों (महिला, पुरुष और बच्चे) को प्रवेश टिकट 10 प्रति व्यक्ति लेना अनिवार्य होगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में फैशन शो MISS & MRS कैटेगरी में प्रतियोगिता,रैंप वॉक और थीम-बेस्ड फैशन, नृत्य प्रतियोगिता,एकल एवं समूह नृत्य,गायन प्रतियोगिता,एकल गायन (सोलो सिंगिंग), क्रिकेट प्रतियोगिता,एक टीम में 7 खिलाड़ी होना आवश्यक विवाहित और अविवाहित दोनों महिलाएं भाग ले सकती हैं। आयु सीमा: 15 वर्ष से अधिक होना चाहिए। कार्यक्रम 8 मार्च - उत्सव (महिला दिवस उद्घाटन समारोह), 9 मार्च - गीत प्रतियोगिता, 10 मार्च - प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, 11-12 मार्च - क्रिकेट टूर्नामेंट, 17 मार्च - आउटडोर खेल (बास्केटबॉल, शॉट पुट, 100 मीटर दौड़, रिले रेस), 18 मार्च - डांस प्रतियोगिता (एकल एवं समूह), 19 मार्च - फैशन शो, 20 मार्च - अंताक्षरी प्रतियोगिता, 23 मार्च - समापन समारोह.
No comments:
Post a Comment